Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

आशाकर्मियों का प्रदर्शन, मानदेय मे हजार रुपये की वृद्धि से नाखुश

प्रदर्शन को देखते हुए विधाननगर पुलिस ने स्वास्थ्य भवन की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगाए और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया

06 Feb 2026

आशाकर्मियों का प्रदर्शन, मानदेय मे हजार रुपये की वृद्धि से नाखुश

कोलकाता। कोलकाता में शुक्रवार को सैकड़ों आशाकर्मी पश्चिम बंगाल के अंतरिम बजट में घोषित एक हजार रुपये की मानदेय बढ़ोतरी से नाराज़ होकर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी आशाकर्मियों ने साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य भवन, राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय के बाहर अचानक धरना दिया और न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग की।
प्रदर्शन को देखते हुए विधाननगर पुलिस ने स्वास्थ्य भवन की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगाए और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया।
एक प्रदर्शनकारी आशाकर्मी ने कहा, “जब हमें पहले से ही कम मानदेय मिलता है, तो सिर्फ हजार रुपये की बढ़ोतरी से क्या होगा? हम कम से कम 15 हजार रुपये प्रति माह मानदेय की मांग कर रहे हैं।” एक अन्य आशाकर्मी ने बताया कि 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य के स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात कर अपनी मांगें दोहराने वाला है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी आशाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कोलकाता के एस्प्लेनेड और साल्ट लेक के प्रमुख मार्गों को जाम कर दिया था, जब पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य भवन की ओर मार्च करने से रोक दिया था। इससे पहले 8 जनवरी और 12 जनवरी को भी आशाकर्मियों ने स्वास्थ्य भवन के बाहर प्रदर्शन कर वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों से मुलाकात की मांग की थी।
आशाकर्मियों की प्रमुख मांगों में प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन के बजाय निश्चित मासिक वेतन तय करना और मातृ एवं शिशु देखभाल के अलावा अन्य कार्यों में न लगाए जाने की मांग शामिल है।
गुरुवार को राज्य सरकार ने आशाकर्मियों के मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिसके बाद उनका मासिक मानदेय 6,250 रुपये हो गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने सेवा के दौरान मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि और मातृत्व अवकाश की भी घोषणा की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आशाकर्मियों का प्रदर्शन, मानदेय मे 1हजार की वृद्धि से नाखुश
प्रदर्शन को देखते हुए विधाननगर पुलिस ने स्वास्थ्य भवन की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगाए और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News